कहरा: जन विश्वास यात्रा के दौरान सहरसा पहुंचे तेजस्वी यादव, सहरसा स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने किया स्वागत
Kahara, Saharsa | Feb 29, 2024 गुरुवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे सहरसा। स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत। दरअसल प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव बीते बुधवार को ही सहरसा होते हुए मधेपुरा चले गए थे जहां उनका रात्रि विश्राम था। आज वे मधेपुरा से सहरसा पहुंचे जहां स्टेडियम के पास समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।