कहरा: सोनवर्षा राज थाना के देहद गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद में खाया जहर, इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 28, 2024 सोनवर्षा राज थाना के देहद गांव वार्ड 4 में 1 युवक के द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। जहां 1 युवक के द्वारा घरेलू विवाद में हुए बकझक के कारण गुस्से में जहर खा लिया। जब उस युवक की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक का नाम अंशु कुमार जो की सोनवर्षा राज थाना के देहद गांव वार्ड 4 का रहने वाला है।