कहरा: मनहरा पुल के समीप से पुलिस ने छिनतई के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोविड जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
Kahara, Saharsa | Feb 29, 2024 बिहरा थाना के मनहरा पुल समीप गुप्त सूचना के आधार पर बिहरा थाना की पुलिस ने मनहरा पुल समीप छापेमारी कर छिनतई के 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया। जहां दोनों आरोपी का कॉविड जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल कुमार और सोनू कुमार बताया जा रहा है।