कहरा: बनगांव थाना के शाहपुर चौक पर मिलावटी पेट्रोल वापस करने पर दुकानदार ने एक युवक के साथ की मारपीट, युवक हुआ घायल
Kahara, Saharsa | Feb 29, 2024 बनगांव थाना के शाहपुर चौक पर 1 बाइक चालक ने दुकानदार को जब पेट्रोल वापस करने गया तो दुकानदार ने पेट्रोल वापस करने से किया मना और उस बाइक चालक के साथ जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में वह बाइक चालक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जख्मी का नाम विकास कुमार जो की सदर थाना के सिसई गांव वार्ड 11 का रहने वाला बताया जा रहा है।