पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने रिको एरिया में सट्टे की खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पीलीबंगा पुलिस ने रिको एरिया में सट्टे की खाई वाली करते हुए एक आरोपी को सट्टा रकम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मदनलाल एएसआई ने रिको एरिया से आरोपी शिवम निवासी मंडी पीलीबंगा को सट्टे की खाई वाली करते हुए सट्टा रकम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।