अशोक नगर जिले के चंदेरी में एक बुजुर्ग बीड़ी से पेड़ों के पत्तों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार चंदेरी निवासी मंगला पुत्र अजना आदिवासी उम्र 50 वर्ष सोमवार को शाम 6:00 बजे अपने घर के पीछे बैठा था इसी दौरान उसने बीड़ी पी कर फेंक दी। बीड़ी से पेड़ों के सूखे पत्तों में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।