शाहवाद मार्ग पर गांव नदना के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो मे सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो शाहवाद मार्ग से गुजर रहा था, तभी गांव नदना के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो सड़क किनारे पलट गया।