आरोन: खामखेड़ा गांव में सिंचाई परियोजना की शासकीय भूमि पर फसल बोकर किया कब्जा, मोबाइल कोर्ट कार्यवाही से प्रशासन ने हटाया
आरोन तहसील के खामखेड़ा गांव में ग्वाल टोरिया मध्यम सिंचाई परियोजना में वन विभाग को आवंटित 18.000 हेक्टेयर भूमि पर फसल बोकर अतिक्रमण किया गया था। 6 अप्रैल को कलेक्टर के निर्देशन में मोबाइल कोर्ट से आरोन एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार वन विभाग जल संसाधन विभाग राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर पंचनामा बनाकर वन विभाग को सौंपी।