#सतना जिले में जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत बेलहटा में मंगलवार को #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के समापन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बेलहटा के सरपंच श्री अशोक सतनामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री Shailendra Singh एवं जनपद पंचायत सोहावल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतिपाल बागरी सहित जनपद पंचायत का अमला, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
40 views | Satna, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026