मंडला: कान्हा में बाघों की मौत: प्रबंधन की लापरवाही पर पत्रकारों ने वन मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Apr 30, 2026 मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर अब पत्रकारों में भी गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर जिले के समस्त पत्रकार एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मध्य प्रदेश शासन के वन मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार सामने आ रही है।