जांजगीर: जांजगीर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक की मौत
जांजगीर के घुंडी नाले के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो समेत अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक व्यास कश्यप अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।