मानपुर: नरवार गांव मे 40 वर्षीय व्यक्ति को सर्प ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत,पुलिस मर्ग कायम कर जांच की शुरू
Manpur, Umaria | Jul 11, 2026 नरवार गांव मे रामकृपाल बैगा पिता ददुला बैगा ग्राम नरवार को सर्प ने डस लिया, घटना की जानकारी लगते ही परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान रामकृपाल बैगा की मौत हो गई।जिस पर मामले की सूचना पर चौंकी ताला बांधवगढ़ पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर जांच मे जुटी हुई है।