राजौरी गार्डन थाना के सुभाष नगर पुलिस चौकी की टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह दोनों टू व्हीलर पटेल नगर और उत्तम नगर इलाके से चुराया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरवन कुमार के रूप में हुई है। यह साध नगर, पालम का रहने वाला है और पहले से आधा दर्जन आपराधिक वारदात में शामिल रहा है।