मोतिहारी एक जनवरी 2026 को डॉक्टर ने ऑपरेशन कर एक महिला के पेट से 6 इंच की कैंची निकाली है। कैंची निकालने के 6 घंटे बाद उस महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजन ने आरोप लगाया है कि डेढ़ साल पहले डॉ. संगीता ने ऑपरेशन किया था। इस दौरान उसने पेट में कैंची छोड़ दी थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई है