🚆 माननीय रेल मंत्री जी, यात्रियों की इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण समस्या पर भी ध्यान दीजिए!
आज लगभग हर यात्री के पास न तो मोबाइल फोन है, और न ही हर किसी के पास घड़ी होती। रेलवे स्टेशन पर लगी घड़ियाँ केवल समय बताने का साधन नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा और भरोसे का भी हिस्सा होती हैं।
फफूंद (दिबियापुर) रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालयों में लगी घड़ियाँ हट जाने से यात्रियों को समय देखने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग यात्रियों, बच्चों और मोबाइल का सीमित उपयोग करने वाले लोगों के लिए यह समस्या और भी बड़ी है।
रेल प्रशासन से विनम्र अनुरोध है कि फफूंद रेलवे स्टेशन के सभी प्रतीक्षालयों में पुनः घड़ियाँ लगवाई जाएँ, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
⏰ समय की सही जानकारी, यात्री सुविधा की पहली जरूरत।
#PhaphundRailwayStation #Dibiyapur #Auraiya #RailwayPassenger #PassengerFacilities दिबियापुर_द_लीजेंड
Auraiya, Auraiya | Sep 13, 2026