किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को अपर समाहर्ता- सह- वरीय पदाधिकारी जिला जनगणना कोषांग,द्वारा भारत की जनगणना-2027 के सफल आयोजन के उद्देश्य से जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (District Census Handbook) से संबंधित डेटा संग्रहण कार्य हेतु पोठिया प्रखंड के 37 नामित क्षेत्र पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता महोदय ने कहा कि जनगणना-2027 देश की एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके लिए सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों का संकलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नामित क्षेत्र पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित एवं प्रमाणिक जानकारी संकलित करने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के आंकड़ों के संग्रहण, सत्यापन, अभिलेखीकरण तथा प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित प्रपत्रों को सही ढंग से भरने, विभागीय समन्वय स्थापित करने तथा डेटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
मास्टर प्रशिक्षक द्वारा बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के दो भाग हैं- ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका एवं प्राथमिक जनगणना सार।ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, पेयजल एवं स्वच्छता, बैंकिंग, संचार, विद्युत, भूमि उपयोग,सिंचाई प्रमुख कृषि उत्पाद, विनिर्माण/हस्तशिल्प , नागरिक सुविधाएं तथा मलिनबस्ती आदि संबंधित डाटा का संग्रहण संदर्भ तिथि 31/12/2025 के आधार पर किया जायेगा।
अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे, ताकि भारत की जनगणना-2027 के सफल आयोजन में जिला किशनगंज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय मास्टर ट्रेनर , पोठिया प्रखंड के नामित क्षेत्र पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
#viralpost #viralreelschallenge #viralreels #Viajes #newyork #BreakingNews #2026Goals
Terhagachh, Kishanganj | Jul 17, 2026