मोठ: समथर थाना समाधान दिवस में भूमि विवादों की भरमार, 12 शिकायतों में से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया
Moth, Jhansi | Jun 13, 2026 समथर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, कब्जा मुक्त कराने, सीमांकन और रास्ता संबंधी मामले प्रमुख रहे। अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष शिकायतों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। जनसुनवाई में पुलिस और राजस्