देव: मालेनगर से 15 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
औरंगाबाद जिले के देव थाना पुलिस ने मद्यनिषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान देव थाना कांड संख्या 187/26, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए मालेनगर निवासी जितेन्द्र कुमार, पिता घोरबिगन राम को गिरफ्तार किया गया।