रिविलगंज: बाइक लेकर भाग रहे युवक ने विरोध करने पर युवक को मारा चाकू , हालत गंभीर
रिवील गंज थाना क्षेत्र के सिंगर टोला निवासी 30 वर्षीय बाबू जान पर शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कर्बला के मैदान से सेंगर टोला निवासी कृष्णा चौधरी का पुत्र बादल कुमार बाबू जान की बाइक लेकर भागने लगा। बाबू जान ने उसका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की तभी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।