आंवला: आंवला रामनगर मार्ग पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक बच्चा सहित चार हुए घायल
Aonla, Bareilly | Aug 14, 2024 आंवला रामनगर मार्ग पर महक अस्पताल के समीप जा रहे बाइक सवार को एक ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक 5 वर्ष के बच्चे सहित 4 लोग घायल हो गए। ग्राम दिगोई निवासी मुकेश अपनी पत्नी बीना और अपने बच्चे सत्यम तथा अरविंद के साथ बाइक से आंवला आए थे।