आंवला: ग्राम मुगलपुर में ग्रामीणों ने सीसी रोड डलवाने और सरकारी स्कूल की एसडीएम से की मांग
Aonla, Bareilly | Aug 13, 2024 आंवला तहसील क्षेत्र के गांव मुगलपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गांव में कोई प्राथमिक विद्यालय नहीं है जिसके कारण हमारा समाज शिक्षा से वंचित है गांव से 3 किलोमीटर दूर विद्यालय है जहां बच्चे जाने में असमर्थ हैं और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक कोई खरंजा, पक्की सड़क व आने जाने का रास्ता भी नहीं है।