चूरू: डालमाण गांव के खेत में मां ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में चूरू लाया गया
Churu, Churu | Oct 1, 2026 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के डालमाण गांव में गुरुवार सुबह घरेलू बात को लेकर एक विवाहिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे तीनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।