भीलवाड़ा: हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में डकैती: रायला टोल से पीछा कर कार रुकवाई, मारपीट कर चैन लूटी; भीलवाड़ा के 6 शातिर गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर फिल्मी अंदाज में कार का पीछा कर मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले भीलवाड़ा के शातिर बदमाशों के गिरोह का बिजयनगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए सारे आरोपी भीलवाड़ा के है।