यूनेस्को विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण पर दर्ज एफआईआर के बाद रविवार सुबह 5:00 बजे से नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। रत्न सिंह महल के सामने बिना अनुमति निर्माण कर रहे सभी होटल कैफे रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की जा रही है।