चूरू: ग्राम पोटी में वीर बिगामल कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Churu, Churu | Aug 24, 2024 प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव मुस्ताक खान ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया ने की। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभु खीचड, संदीप नेहरा, गुलजार खान व अमजद खान थे। इस अवसर पर मुस्ताक खान ने कहा कि इस प्रकार के अयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।