चूरू: भरतिया अस्पताल में ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की जमानत खारिज, विशिष्ट कोर्ट एससी एसटी ने खारिज की याचिका
Churu, Churu | Aug 24, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में 15 अगस्त को ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ व जातिसूचक गालियां देने के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज हो गई है। चूरू की विशिष्ट एससी एसटी कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। डीएसपी टीम ने आरोपी सुभाष को राजपुरा से गिरफ्तार किया था जहां से उसे कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया गया था।