चूरू: वन विभाग के अधिकारियों के निलम्बन के विरोध में चूरू में वनकर्मियों ने किया कार्य का बहिष्कार
Churu, Churu | Aug 23, 2024 सूरतगढ़ तहसील में हिरण शिकार मामले को लेकर वन विभाग के डीएफओ को एपीओ व क्षेत्रीय वन अधिकारी को निलंबित करने के विरोध में शुक्रवार से जिले के समस्त वनकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर 26 अगस्त तक सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को चूरू में सहायक वन संरक्षक रणवीर सिंह को ज्ञापन दिया गया।