पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने सोमवार को नर्मदापुरम के सातरास्ता स्थित माता महाकाली मंदिर पहुंचकर माँ महाकाली एवं भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।