सिराथू: मलाका नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मलाका में शनिवार देर रात एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया है।टक्कर में घायल युवक अभिषेक की मौत हो गई है।प्रतापगढ़ जिले के कुन्डा इलाके के रहने वाले विजयबहादुर का बेटा अभिषेक सिंह बताया जा रहा मृतक।पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया लेकिन चालक फ़रार हो गया।हाइवे पर जाम की स्थिति को पुलिस ने हटवाया है।