बरवाला: बरवाला डेराबस्सी मार्ग पर एयर फोर्स की दीवार के पास लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
वीरवार को सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बरवाला से डेरा बस्सी मार्ग पर एयर फोर्स की दीवार के नजदीक सड़क किनारे आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की है गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई। वहीं एयर फोर्स के जवान भी आग को काबू करते नजर आए।