बरवाला: कोट गांव में निजी स्कूल की फीस बढ़ाने पर विरोध, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
कोट गांव में स्थित एक निजी स्कूल द्वारा फीस बढ़ाने के विरोध में अभिभावकों के द्वारा पंचकूला डीसी मोनिका गुप्ता के नाम एक ज्ञापन पंचकूला के तहसीलदार को दिया गया है। अभिभावकों का कहना है कि कोट गांव में।स्थित निजी स्कूल के द्वारा बच्चे की फीस बढ़ा दी गई है और आई कार्ड के लिए 500-600 रुपए ले रहे है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट का खर्चा बडा दिया गया है।