वीरवार को सुबह 7:00 मिली जानकारी के अनुसार पिंजौर कालका रोड पर स्थित यस बैंक के पास देर रात आए तेज तूफान के कारण एक नीम का पेड़ स्विफ्ट कार पर गिर गया। गनीमत रही इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं पेड़ गिरने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।