बरवाला: पंचकूला के सेक्टर 11 में पार्किंग से एक्टिवा चोरी, मामला दर्ज
मंगलवार को शाम 7:00 के करीब मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर 11 में पार्किंग में खड़ी एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसकी एक्टिव नंबर WB 34 T 8698 जिसका रंग लाल है कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।