हज़ारीबाग: सदर प्रखंड कार्यालय में आजसू पार्टी ने हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र
आजसू पार्टी की सदर प्रखण्ड कमेटी हज़ारीबाग के द्वारा आज दिनाँक 02 जुलाई 2024 को हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान सदर प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता विकास राणा उपस्थित हुए ! हल्ला बोल कार्यक्रम का नेतृत्व सदर प्रखण्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव ने किया।