हज़ारीबाग: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट में जिला स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हुई शामिल
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट, हज़ारीबाग में आज सोमवार को जिला स्तरीय टीएलएम मेला (शिक्षण अधिगम समाग्री) का आयोजन किया गया। टीएलएम मेला का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त नैंसी सहाय, जिला शिक्षा पदाधिकारी,प्रवीण रंजन, प्राचार्य डायट ,दीपक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।