हज़ारीबाग: नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में दो शिक्षकों को सम्मन हजारीबाग से अब तक तीन की हो चुकी है गिरफ्तारी
नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में हजारीबाग जांच का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। सीबीआई हजारीबाग में विशेष रूप से नजर रख कई बिंदुओं पर एक साथ जांच कर रही है। वही इस मामले में ओएसिस स्कूल के दो शिक्षकों को सीबीआई ने सम्मन भेजा है और उन्हें पटना सीबीआई के दफ्तर में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है। फिर से जांच की सुई हजारीबाग में तेज हो गई है ।