हज़ारीबाग: शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने व हजारीबाग के विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने की मुलाकात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग की जिला उपायुक्त (डीसी) नैन्सी सहाय से मुलाकात कर हजारीबाग जिले के प्राथमिक शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुन्ना सिंह ने बताया कि हजारीबाग में फरवरी और मार्च महीने में लगभग 10 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा छोटे-मोटे आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया था।