बागपत में झोटा बुग्गी रेस के दौरान बड़ा हादसा, मोड़ पर पलटी बुग्गी; युवक गंभीर घायल
बागपत। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसी गांव में झोटा बुग्गियों की रेस के दौरान हादसा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बड़े गांव से बसी गांव तक झोटा बुग्गियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसी दौरान मोड़ पर एक झोटा बुग्गी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बुग्गी पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद झोटा बुग्गी की रेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
घटनास्थल: बसी गांव, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत।
Baghpat Police
#बागपत #BaghpatNews #खेकड़ा #ViralVideo #BreakingNews #UPNews
Baghpat, Bagpat | Oct 20, 2026