Public App Logo
जनसंवाद में उमड़ी फरियादियों की भीड़, जमीन से बिजली तक की समस्याएं लेकर पहुंचे लोग बक्सर के जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र में आयोजित 36वें जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. जमीन विवाद, बिजली, सड़क, आधार कार्ड, नगर परिषद और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं. सदर विधायक आनंद मिश्र ने सभी मामलों को सुनकर जल्द समाधान का भरोसा दिया. कार्यक्रम में 836 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. आपकी राय में जनप्रतिनिधियों का इस तरह सीधे जनता से संवाद कितना प्रभावी है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं. #Buxar #BuxarNews #Bihar #BiharNews #JanSamvad #AnandMishra #PublicHearing #GroundReport #BreakingNews #LocalNews #BuxarTopNews - Buxar News