लखीसराय: शहीद द्वार के समीप कांग्रेस ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की
लखीसराय। दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार की दोपहर 12:15 पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पुरानी बाजार शहीद द्वार के समीप विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।