कांके: अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक दुर्गा पूजा के मद्देनज़र सुरक्षा मार्च निकाला गया
Kanke, Ranchi | Oct 15, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों और विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया गया। ड्रोन से भी निगरानी की गई। फ्लैग मार्च में नगर, ग्रामीण और यातायात एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी, जवान, RAF और QRT के कर्मी शामिल रहे।