लंबे समय से मनरेगा कर्मियों को मानदेय न मिलने से आक्रोशित नेताओं ने मंगलवार दोपहर 03 बजे खंड विकास अधिकारी बीघापुर पंकज गौतम को ज्ञापन सौंप पर अविलंब मानदेय दिलाए जाने की मांग की। मनरेगा कर्मियो को 10 माह से अधिक समय से मानदेय न मिलने से आक्रोशित कर्मियों ने ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद शंकर के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया।