चाईबासा। मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व संरक्षक, सह समाजसेवी स्वर्गीय सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को दिन में एक बजे जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान सीताराम रुंगटा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया और पेयजल वितरण किया गया।