नरवर: नरवर में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा की संयुक्त बैठक सम्पन्न
बैठक का आयोजन प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय विधायक रमेश खटीक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप बिसानी महेश्वरी, नरवर मंडल अध्यक्ष डॉ. एमरात कुशवाह, नरवर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।