सायला: अतिरिक्त संभागीय आयुक्त हरफूल यादव ने सायला में तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली
Sayla, Jalor | Dec 20, 2024 अतिरिक्त संभागीय आयुक्त हरफूल यादव की अध्यक्षता में सायला पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रगतिरत कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही अधिकारियों को जवाबदेही होकर संवेदशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।