नरसिंहपुर: होली पर हुड़दंग मचाना युवाओं को पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस ने सड़क पर हुड़दंगियों की हेकड़ी निकाली
रंगों के पर्व होली पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस सख्त और अनोखे तेवर में नजर आ रही है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर हुड़दंग मचा रहे और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे युवाओं को रोककर न केवल फटकार लगाई, बल्कि उनकी हेकड़ी निकालने के लिए और सबक सिखाने के उद्देश्य से बुधवार सुभाष पार्क चौराहे पर पुशअ