#चलो_मतंगेश्वर_महादेव 🚩🔱
सावन के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर तालगांव रामटौरिया मंदिर से खजुराहो स्थित श्री मतंगेश्वर महादेव मंदिर तक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह पदयात्रा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. घासीराम पटेल (दद्दा) के पुत्र, समाजसेवी कमलेश पटेल के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
📅 दिनांक: 24 अगस्त, सोमवार
🕙 समय: सुबह 10 बजे
📍 प्रारंभ स्थल: रामटौरिया मंदिर, तालगांव
📍 गंतव्य: श्री मतंगेश्वर महादेव मंदिर, खजुराहो
पदयात्रा के समापन पर भगवान मतंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की जाएगी।
समाजसेवी कमलेश पटेल ने सभी शिवभक्तों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
हर हर महादेव! 🔱🚩
#MatangeshwarMahadev #Khajuraho #Chhatarpur #Mahadev #SawanSomwar #BolBam #ShivBhakt #Bundelkhand #MPNews #UliveIndia #HarHarMahadev