ऊंचाहार: सवैया तिराहे पर दरवाजे की कुंडी काटकर लाखों कीमत के जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के सवैया तिराहा स्थित एक मकान के दरवाजे की कुंडी काटकर बेखौफ चोरों ने लाखों कीमत के जेवरात पार कर दिये, पुलिस घटना की जांच कर रही है।छतौना मरियानी गांव निवासी आदेश श्रीवास्तव सवैया तिराहे पर पत्नी आकांक्षा श्रीवास्तव के साथ रहते है।तीन दिन पूर्व वो गाँव गये हुए थे, मंगलवार की रात चोरों ने मौका पाकर घटना कारित की है।बुधवार को जानकारी हुई है।