मुंगावली: सेहराई पुलिस ने माता मोहल्ले में जुआ खेलते हुए 5 लोगों पर मामला दर्ज किया
सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माता मोहल्ले में ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाने वाले 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेहराई पुलिस को रविवार को शाम लगभग पांच मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेहराई के माता मोहल्ले में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।