मनोहरथाना: चाचोरनी में राजस्व विभाग की टीम ने 300 बीघा चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया
उपखंड क्षेत्र के चाचोरनी गांव में सोमवार को प्रशासन ने सरकारी चरागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से लगभग 300 बीघा चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कब्जेदारों ने इस सरकारी जमीन पर मक्का और सोयाबीन की फसल बो रखी थी, जिसे जेसीबी से साफ कर दिया गया।